दशहरा एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है जो बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है। पुराणों और कहानियों के अनुसार रावण ने जब माता सीता का अपहरण कर लिया तब भगवान श्री राम लंका में रावण से युद्ध करके उसका वध किए और धरती को उसके पाप और जुल्म से मुक्त किए। इस दिन को ही दशहरा के नाम से जाना जाता है और प्रभु श्रीराम की याद में प्रतिवर्ष इस दिन रावण का पुतला जलाकर सत्य की जीत का जश्न मनाते हैं।
दशहरा पर कविता || दशहरा पर निबंध
[googleaddsfull status=”1″]
आज हम 10 वाक्यों के सेट से दशहरा पर्व के महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में जानेंगे।
1) भगवान श्री राम द्वारा रावण के वध की खुशी में दशहरा का त्योहार मनाया जाता है।
2) दशहरा हर वर्ष हिंदी पंचांग के अश्विन माह की शुक्लपक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
3) दशहरा को हम सभी विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं।
4) इस दिन को असत्य पर सत्य की जीत के लिए याद किया जाता है।
5) बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में इस दिन रावण का पुतला जलाया जाता है।
6) अश्विन माह या नवरात्रि में जगह-जगह रामलीला का शोभनीय आयोजन होता है।
7) देशभर में दशहरा का भव्य मेला लगाया जाता है जहां लाखों लोग घुमने आते हैं।
8) वाराणसी और अन्य खास स्थानों की भव्य रामलीला एक महीने तक चलती है।
9) अलग-अलग राज्यों में कई विशेष तरीकों से दशहरा का महापर्व मनाया जाता है।
10) यूनेस्को द्वारा 2008 में दशहरा को एक सांस्कृतिक विरासत के रूप में अंकित किया गया।
1) दशहरा एक प्रमुख हिन्दू त्योहार है जो भारत और विदेशों में रहने वाले हिन्दुओं द्वारा प्रति वर्ष मनाया जाता है।
2) दशहरा का पर्व आमतौर पर अंग्रेजी कैलेंडर के सितंबर या अक्टूबर महीने में मनाया जाता है।
[googleadds status=”1″]
3) दशहरा का दिन अश्विन माह की शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों के पश्चात् आता है।
4) दशहरा के दिन ही माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था अतः इस दिन को विजयादशमी भी कहते हैं।
5) इस महोत्सव का भव्य रूप साम के समय देखने को मिलता है जो अत्यंत आकर्षक लगता है।
6) इस दिन देवी दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन होता है और सांयकाल में रावण दहन किया जाता है।
7) सभी धर्म एवं समुदाय के लोग परिवार के साथ दशहरे के मेले का आनंद लेते हैं।
8) चैत्र शुक्ल व कार्तिक शुक्ल की प्रतिपदा और दशहरा वर्ष के तीन अत्यंत शुभदिन माने जाते हैं।
9) दशहरा का त्योहार नैतिकता और मूल्यों के साथ सत्य के विजय की एक पहचान है।
10) दशहरा के इस पर्व पर रामलीला का भव्य आयोजन मुस्लिम राष्ट्र इंडोनेशिया में भी कई वर्षों से किया जाता रहा है।
दशहरा का पर्व हमें नैतिकता का पाठ पढ़ाता है कि किस तरह से बुरे कर्मों का फल भी बुरा ही होता है। यह त्योहार लोगों में ईश्वर के प्रति श्रद्धा और विश्वास को बढ़ावा देता है। दशहरा का यह पर्व नवरात्रि से सम्बंधित तो है ही साथ में भारत के कुछ हिस्सों में इसे फसल त्योहार के रूप में भी मनाया जाता है। दशहरा के कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बंगाल व उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के अपने अपने विशेष कार्यक्रम किए जाते हैं जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है और आकर्षण का केंद्र बनते हैं।