वनों को जीवन के लिए सबसे मुख्य बताया जाय तो यह गलत नहीं होगा क्योंकि धरती पर रहने वाले सभी जीवों के लिए पानी और ऑक्सीजन सबसे जरुरी है उसके बिना जीवन संभव नहीं है और वन ऑक्सीजन और वर्षा के लिए प्रमुख स्त्रोत हैं। सदाबहार वन, पर्णपाती वन, पर्वतीय वन और भूमध्यसागरीय वनस्पति सभी पृथ्वी पर जीवन के लिए अपना-अपना सहयोग देती हैं। वन (जंगल) हमारे धरती का सबसे महत्वपूर्ण भाग है।
[googleaddsfull status=”1″]
आज हम इस लेख के माध्यम से वन से संबंधित कुछ रोचक जानकारियां प्राप्त करेंगे।
1) वह प्राकृतिक या मानव निर्मित क्षेत्र जहां पेड़-पौधे व वनस्पति उच्च घनत्व में हों, वन या जंगल कहलाता हैं।
2) वर्तमान में पृथ्वी पर भूमि के लगभग 30% भाग पर वन फैला हुआ है।
3) हमारे प्राकृतिक परिवेश को संतुलित रखने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं।
4) पृथ्वी पर जीवन को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए वन बहुत ही आवश्यक हैं।
5) वन धरती पर होने वाले जलवायु परिवर्तन को कम करने में सहायता करते हैं।
6) वन जीवों के लिए घर और मनुष्यों के लिए जीवनदायी ऑक्सीजन का साधन हैं।
7) वन बरसात से मिटटी के कटाव को रोकता है और बाढ़ के खतरे को कम करता हैं।
8) लगभग 55 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला अमेज़न वर्षावन विश्व का सबसे बड़ा वन है।
9) रूस कुल भूमि के 49.40% क्षेत्र पर वनों द्वारा घिरा हुआ विश्व का सबसे अधिक वनों वाला देश है।
10) लोगों को वन संरक्षण के प्रति प्रेरित करने के लिए 2013 से प्रतिवर्ष 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया जाता है।
1) वन मुख्य रूप से 3 प्रकार के होते हैं- उष्णकटिबंधीय वन, शीतोष्ण वन और शंकुधारी या बोरियल वन।
2) वन कई प्रकार के जीव-जंतुओं को आश्रय देने का कार्य करते हैं।
[googleadds status=”1″]
3) वन कई दुर्लभ और विशेष प्रजाति के अनोखे जानवर और पक्षियों का संरक्षण करते हैं।
4) पृथ्वी पर निवास करने वाले जीव और वन दोनों एक दुसरे को प्रभावित करते हैं।
5) वन वर्षा के लिए आवश्यक है जिससे हमारे वातावरण का तापमान नियंत्रित रहता है।
6) वन कार्बनडाइऑक्साइड को अवशोषित करके हमें शुद्ध हवा प्रदान करते हैं।
7) वन हमारा आर्थिक विकास करते हैं और ईंधन, लकड़ी, औषधि आदि उपलब्ध कराते हैं।
8) वर्तमान में वनक्षेत्रों के घटने का मुख्य कारण औद्योगीकरण और वन-कटाई है।
9) भारत में मध्यप्रदेश सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला राज्य है।
10) वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए भारत में जुलाई के पहले सप्ताह में वन महोत्सव मनाया जाता है।
वन ही है जिनसे धरती पर जीने के लिए वातावरण बना है और इनके संरक्षण और वृद्धि से ही हम जीवन को ऐसे ही रख पाएंगे। जिस तरह से हमारी पृथ्वी अनोखी है वैसे ही अनोखे वन भी यहां पाए जाते हैं जैसे शुष्क मौसम में पत्तियां गिराने वाले पर्णपाती वन और सदैव हरे-भरे रहने वाले सदाबहार वन। पृथ्वी का संतुलन वनों से ही बना हुआ है इसलिए हमें इन वनों को ऐसे ही बना कर रखना है ताकि हमारा भविष्य सुरक्षित रहे।