भारत की आज़ादी के उपलक्ष्य में हम प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं। लगभग 200 वर्षों तक अंग्रेजों द्वारा गुलाम रहने के बाद कई महान व्यक्तियों के बलिदान के बाद हमें 1947 में स्वाधीनता प्राप्त हुआ। इस दिन हम सभी भारतवासी बिना किसी धर्म, जाति, रंग के भेदभाव के इस अवसर को पुरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं। इस दिन सरकारी अवकाश होने के बावजूद लोग अपने स्कूल, कालेज, दफ्तर में आते हैं और झंडा फहरा कर शहीदों को नमन करते हैं। इक्कीस तोपों की सलामी के साथ देश के प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर झंडा फहराया जाता है। स्वतंत्रता दिवस को सम्पूर्ण भारतीयों का त्यौहार कहा जाता है।
स्वतंत्रता दिवस 2023 | स्वतंत्रता दिवस पर निबंध | स्वतंत्रता दिवस पर स्लोगन | स्वतंत्रता दिवस पर कविता | स्वतंत्रता दिवस पर भाषण | स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षकों के लिये भाषण | स्वतंत्रता दिवस समारोह पर 10 वाक्य | स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर 10 वाक्य | स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को ही क्यों मनाया जाता है पर निबंध | 15 अगस्त को ही देशभक्ति क्यों उमड़ती है पर निबंध
नीचे कुछ पंक्तियों के द्वारा मैंने स्वतंत्रता दिवस से जुड़े कुछ वाक्यों को साझा किया है। जो निम्नवत हैं-
[googleaddsfull status=”1″]
1) 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था।
2) तब से हम प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाते हैं।
3) भारत के सभी राष्ट्रीय व धार्मिक त्योहारों में से ये सबसे महत्वपूर्ण है।
4) इस दिन देशभर में तिरंगा झंडा फहराया जाता है।
5) इस दिन दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा झंडा फहराया जाता है।
6) इस दिन स्कूल, कॉलेज व अन्य सभी स्थानों पर भारत का राष्ट्रगान गाया जाता है।
7) बच्चे नृत्य और संगीत के साथ इस त्यौहार को मनाते हैं।
8) 15 अगस्त को देशभर में राष्ट्रीय अवकाश होता है।
9) स्वतंत्रता दिवस के दिन हम शहीदों को उनके त्याग के लिए याद करते हैं।
10) सभी भारतीयों के लिए ये दिन सबसे खास दिन होता है।
इसे यूट्यूब पर देखें : Independence Day par 10 vakya
1) ब्रिटिशों से आजाद होने के दिन को हम स्वतंत्रता दिवस के रूप में जानते हैं।
2) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत को आज़ादी मिली तब से हर वर्ष इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।
[googleadds status=”1″]
3) स्वतंत्रता दिवस के दिन परेड, झंडारोहण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
4) इस दिन लोग आपसी बैर भुला कर एक दुसरे के साथ इस राष्ट्रीय त्यौहार को मनाते हैं।
5) स्वतंत्रता दिलाने वाले शहीदों को हम याद करते हैं और उनके बलिदान के लिए उन्हें नमन करते हैं।
6) इस दिन सभी जगहों पर पैनी नज़र रखी जाती है कि कोई अप्रिय घटना न घटित हो जाये।
7) स्कूल और कॉलेजों में निबंध लेखन, कविता लेखन और नाटक जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
8) भारत की तीनों सेनाओं द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया जाता है, जिसका दृश्य बहुत ही आकर्षक होता है।
9) शाम के समय लोग शहीद स्मारकों पर इकट्ठे होते हैं और शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हैं।
10) लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूम कर, देशभक्ति फिल्में देखकर और देशभक्ति गीत सुनकर इस दिन का आनंद लेते हैं।
आज के व्यस्त जीवन में लोग देश के उन वीर क्रांतिकारियों को भूल रहे हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज के इस खुले और स्वतंत्र वातावरण में जीने का सौभाग्य दिया है। ये आवश्यक है कि हम अपने बच्चों को उन महापुरुषों की जीवनी से अवगत कराएं। हम सभी को शहीदों एवं महापुरुषों द्वारा किये गये कार्यों को याद रखना चाहिए और उसी पथ पर चलते हुए जिस तरीके से कर सकते हैं, अपने देश की सेवा करनी चाहिए। ये पर्व हम सभी भारतवासियों को भाईचारे और सद्भावना के साथ मिल-जुल कर मनाना चाहिए।