बिल्लियां बहुत ही समझदार जानवर होती हैं और उनके रख-रखाव में भी बहुत दिक्कत नहीं होती है। कोई भी पालतू जानवर रखना हमारे लिए अच्छा होता है क्योंकि ये जानवर हमें अकेला महसूस नहीं होने देते हैं और हमसे प्यार करते हैं। बिल्ली को पालने पर हम इन्हें कहीं भी लेकर आसानी से जा सकते हैं।
[googleaddsfull status=”1″]
आज मैंने इस लेख से आप सबके लिए मेरी पालतू बिल्ली पर 10 वाक्यों के कुछ सेट प्रस्तुत किए हैं।
1) हमारे पास लूसी नाम की एक भूरी बिल्ली है।
2) लूसी अपनी माँ से बिछड़ गई थी इसलिए हमने उसे पाल लिया।
3) लूसी अब 8 महीने की हो गई है।
4) लूसी के शरीर पर सफेद धारियाँ है जो उसकी सुंदरता को और बढ़ाती हैं।
5) लूसी को खाने में दूध और अंडा पसंद है।
6) लुसी को नहाना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
7) लूसी हमेशा इधर-उधर दौड़ती रहती है और खेलती रहती है।
8) घर में घुसे चूहों को लूसी ढूंढ-ढूंढ कर मारती है।
9) लूसी को जब भी भूख लगती है वो धीमी-धीमी म्याऊँ की आवाज निकालती है।
10) लूसी बहुत ही समझदार और सबके साथ अच्छा व्यवहार करने वाली बिल्ली है।
1) मेरे पालतू बिल्ली का नाम मैगी है।
2) मैगी को मैं अपने पड़ोस में रहने वाले दोस्त के घर से लेकर आया था।
[googleadds status=”1″]
3) मैगी बड़ी तेज और चंचल बिल्ली है।
4) मैगी सबसे ज्यादा मम्मी के आस-पास ही रहती है।
5) मैगी के फर सफेद हैं और उसके पंजे हल्के भूरे रंग के हैं।
6) मैगी को सुबह देर तक सोना पसंद है।
7) भूख लगने पर मैगी खाने की कटोरी लेकर रसोई के पास बैठ जाती है।
8) मैगी को खाने में मछली सबसे ज्यादा पसंद है।
9) मैगी के 2 बच्चे भी हैं जो अभी बहुत छोटे हैं।
10) हम सबके अलावा वो किसी और को अपने बच्चों को छूने नहीं देती है।
आप जब भी कभी उदास रहिए तो किसी पालतू जानवर के साथ वक्त बिताने से अच्छा महसूस होता है और मन को शांति मिलती है। जानवर हमारे सच्चे दोस्त होते हैं और हमें भी उनका देखभाल अच्छे से करना चाहिए और उनसे उतना ही प्यार करना चाहिए जितना कि वो हमसे करते हैं। ये जानवर हमारे जीवन का हिस्सा बन जाते हैं।