ऐसे बहुत कम लोग ही होंगे जिन्हें पालतू जानवर पसंद नहीं होंगे। हम सभी की इच्छा होती है एक जानवर पाला जाय। पालतू जानवर में कुत्ता सबसे प्रसिद्ध जानवर है और इसका कारण यह भी है कि कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है और प्राचीनकाल में मानव ने सबसे पहला पालतू जानवर कुत्ता ही पाला था।
[googleaddsfull status=”1″]
आज मैंने मेरे पालतू कुत्ते के ऊपर 10 वाक्य लिखा है जो इस विषय पर आपके लिए अपने होमवर्क या कक्षा में दिए कार्य को पूरा करने में काम आएगा।
1) मैंने एक कुत्ता पाला है जिसका नाम मार्शल है।
2) मार्शल रोटविलर प्रजाति का कुत्ता है।
3) वह घर वालों के अलावा दूसरों के लिए कभी-कभी बहुत खतरनाक हो जाता है।
4) पापा मार्शल को मेरे भाई के जन्मदिन पर ले आए थे।
5) मार्शल 2 महीने की उम्र से ही हमारे साथ रह रहा है।
6) मार्शल को रोजाना सुबह और साम को टहलना बहुत पसंद है।
7) मार्शल को दौड़ लगाना और गेंद के साथ खेलना अच्छा लगता है।
8) मार्शल को खाने में केवल माँस और पेडिग्री ही दिया जाता है।
9) मार्शल के डर से गली के सारे कुत्ते हमारे घर की तरफ नहीं आते हैं।
10) मार्शल ने एक बार घर में घुस रहे चोरों को काट कर घायल कर दिया था।
1) मेरे पास एक कुत्ता है जिसका नाम शेरु है।
2) शेरु पोमेरियन नस्ल का कुत्ता है।
[googleadds status=”1″]
3) शेरु पूरी तरह सफेद रंग का है और उसकी उम्र 1 साल है।
4) शेरु हम सबका बहुत चहीता और प्यारा है।
5) वह बहुत मिलनसार है और घर के आस-पड़ोस के लोग भी उसके साथ खेलते हैं।
6) शेरु को गेंद के साथ खेलना और कूदना बहुत पसंद है।
7) शेरु को खाने में दूध में भीगा हुआ रोटी और पेडिग्री बहुत अच्छा लगता है।
8) शेरु ज्यादातर समय सबके साथ खेलते ही रहता है।
9) रोज सुबह टहलने के लिए शेरु मेरे चेहरे को चाट कर मुझे उठा देता है।
10) शेरु हमारे लिए परिवार का एक सदस्य है जो सबसे प्यार करता है।
कुत्ते इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं और वो हमारी भावनाओं को समझ जाते हैं। कुत्ते अपने मालिक से बहुत प्यार करते हैं और मालिक कि सुरक्षा के लिए तत्पर भी रहते हैं। आए दिन हम ऐसी कोई न कोई घटना के बारे में सुनते रहते हैं जो कुत्ता और उसके मालिक से संबंधित उनके रिस्ते की कहानी बयां करते हैं।