पक्षी प्रकृति की अमूल्य बनावट हैं, एक तरफ यह मानव हृदय को पुलकित करते हैं तो दूसरी ओर पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। छोटे, बड़े, उड़ने वाले, जमीन पर चलने वाले, रंगबिरंगे तथा अन्य प्रकार के पक्षी नित्य हमारे आस-पास घरों में तथा बगीचे में देखने को मिलते हैं उनमें से एक तोता भी है तोता धरती पर पाए जाने वाले सबसे समझदार जीवों में से एक है इसकी बनावट तथा इसकी समझदारी मानव के आकर्षण का केंद्र होती है, कुछ लोग इसे प्यार से अपने घरों में पालते हैं तथा उससे बात करके रोमांचित होते हैं।
[googleaddsfull status=”1″]
साथियों आज मैं आप लोगों के समक्ष तोते पर 10 लाइन लेकर उपस्थित हुआ हूँ, मुझे उम्मीद है कि ये लाइन आपको पसंद आएंगी तथा स्कूल एवं कॉलेजों में आपके उपयोग लायक होंगी।
1) तोता एक सामाजिक तथा मिलनसार पक्षी होता है।
2) तोते को संगीत बहुत पसंद होता है।
3) तोता एक पालतू पक्षी है।
4) तोता एक ऐसा पक्षी है जो भोजन को अपने पैरों से पकड़कर इंसानों की तरह खाता है।
5) तोते का वैज्ञानिक नाम सिटासिफोर्मेस (Psittaciformes) है।
6) तोता फल, अनाज तथा सब्जियों का सेवन करता है।
7) तोता एक बात करने वाला पक्षी है।
8) कुछ प्रजाति के तोते इंसानों के आवाज की भी नकल कर लेते हैं।
9) भारत में तोते को पिंजरे में रखकर पालना कानूनन अपराध है।
10) अन्य पक्षियों की तुलना में तोते का जीवनकाल अधिक होता है, इनकी आयु 10-70 साल तक होती है।
1) कुकी (Cookie) नामक तोता विश्व का सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाला तोता है, साल 2016 में इसकी मृत्यु 83 वर्ष के आयु में हुई थी।
2) तोते के लिए चॉकलेट नुकसानदायक होता है, यह उनके लिए जहरीला होता है।
[googleadds status=”1″]
3) तोते में एक खास बात यह भी होती है कि वह एक पैर पर खड़ा होकर सोता है।
4) तोते एक समय में 2-8 अंडे देते हैं, इन अंडों को 18-30 दिन तक नर एवं मादा मिलकर सेते है।
5) पहले दो सप्ताह तक इनके बच्चे अंधे होते हैं, तीसरे सप्ताह से उनके पंख विकसित होने शुरू होते हैं तथा 2-4 साल के बीच उनके चूजे पूरी तरह से परिपक्व हो जाते हैं।
6) तोते छेद वाले घोंसलों में रहना पसंद करते हैं, ये अपने घोंसलों का निर्माण चट्टानों, गुफाओं, सुरंगों तथा पेड़ के कोटरों में करते हैं।
7) काकापो (kakapo) प्रजाति का तोता धरती का सबसे बड़ा तोता होता है, इसका औसत वजन लगभग 4 किलोग्राम के आस पास होता है।
8) भारी वजन के कारण काकापो (kakapo) प्रजाति का तोता उड़ नहीं सकता। दुर्भाग्य की बात यह है कि यह प्रजाति अब विलुप्त प्राय है।
9) पिग्मी (Pygmy) दुनिया का सबसे छोटा एवं हल्का तोता है, इसका औसत वजन लगभग 10 ग्राम होता है।
10) तोता सूर्य के प्रकाश में उपस्थित पराबैंगनी किरणों (Ultraviolet Rays) को भी देख सकता है, जिसे मनुष्य नहीं देख पाता है।
निष्कर्ष
पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार तोता एक ऐसा पक्षी है जो एकांत में जल्दी ही बोर हो जाता है तथा अधिक समय तक अकेला रहने पर वह पागल भी हो सकता है। पालतु तोता प्यार और दुलार का आदि होता है ये हमेशा लोगों के सम्पर्क में रहना पसंद करता है। यह लोगों के मनोरंजन का एक साधन भी है इसकी नकल करने की आदत लोगों को हमेशा पुलकित करती रहती है।
दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि तोते पर 10 लाइन (Ten Lines on Parrot) आपको पसंद आए होंगे तथा आप इसे भली-भांति समझ गए होंगे।
धन्यवाद !
उत्तर- दुनिया भर में तोते की लगभग 400 प्रजातियां पायी जाती है।
उत्तर- पक (Puck) नामक तोते ने 1728 शब्द याद करके अपना नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है।