भारत की प्राचीन विरासत एवं विश्व की तमाम धरोहरों में से एक जिसे हम ‘लाल किले’ के नाम जानते है। लाल किला भारत की आन बान और शान तथा आजादी का प्रत्यक्ष उदाहरण माना जाता है। लाल किला भारत की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के तट पर स्थित है। इस भव्य इमारत का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से किया गया है, इसलिए इसे ‘लाल किला’ कहते है। सन् 2007 में यूनेस्को (UNESCO)ने विश्व की 26 धरोहरों में लाल किले को शामिल कर लिया ।
[googleaddsfull status=”1″]
साथियों आज मैं लाल किला (Red Fort) पर 10 लाइन के द्वारा आप लोगों से लाल किला के बारे में चर्चा करूंगा, दोस्तों मुझे उम्मीद है कि ये लाइन आपको जरूर पसंद आएंगी तथा आप इसे अपने स्कूल तथा अन्य स्थानों पर इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
1) इस ( लाल किला )भव्य ऐतिहासिक मुगलकालिन कलाकृति का निर्माण शाहजहां द्वारा सन् 1648 में कराया गया था।
2) भारत की इस मुख्य कलाकृति को भव्य एवं रचनात्मक रूप देने का कार्य उस समय के प्रसिद्ध वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी ने दिया था।
3) इस भव्य महल प्रवेश के लिए दो मुख्य द्वार है जिसे हम दिल्ली दरवाजा एवं लाहौर दरवाजा कहते है।
4) महल की सुरक्षा की दृष्टि से इसके चारो तरफ 80 मीटर चौड़ी 60 फीट ऊंची तथा 2.5 किमी लम्बी दीवार का निर्माण कराया गया है।
5) लाहौर प्रवेश द्वार से सटे मैदान में विशेषकर संगीतज्ञों के लिए नक्करखाना बनवाया गया है।
6) प्रवेश द्वार के पूर्वी भाग के बीच बादशाह के सिंहासन को अलंकृत किया गया है जिसे ‘दीवान-ए-आम’ कहा जाता है।
7) प्रवेश द्वार की दक्षिण दिशा में तीसरा गुम्बद शाही शयन कक्ष हुआ करता था जिसे खास महल भी कहते है।
8) महल का अगला गुम्बद ‘दिवाने-खास’ है जिसमें पूरे मंत्रिमंडल के बैठने की व्यवस्था होती थी, इसके छत में बहुमूल्य रत्न जड़े हुए थे।
9) महल के पश्चिमी छोर पर मोती मस्जिद बनी है जो सफेद संगमरमर की है जिसका निर्माण औरंगजेब सन् 1659 में कराया था।
10) आज भारत का लाल किला देश का सबसे बड़ा तथा महत्वपूर्ण स्मारक स्थल है ,जहाँ से प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व पर प्रधानमंत्री जी जनता को संबोधित करते है।
1) 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के बाद यह महल ब्रिटिश सरकार के अधीन हो गया इसी दौरान महल का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया था।
2) आंदोलन के पश्चात बहादुर शाह जफर पर मुकदमा चला तथा सन् 1945 में इंडियन नेशनल आर्मी के तीन अधिकारियों का कोर्ट मार्शल इसी महल में किया गया था।
[googleadds status=”1″]
3) स्वतंत्रता मिलने के पश्चात यह किला फिर से भारतीय सेना के अधीन हो गया।
4) लाल किला सन् 1947 से 2002 तक भारतीय सेना का मुख्य कार्यालय था फिर 2003 में सेना ने इसे भारतीय पर्यटन विभाग को सौंप दिया।
5) पर्यटन की दृष्टि से लाल किला भारत का सबसे महत्वपूर्ण इमारत है जो देश के गौरव को प्रदर्शित करती है।
6) कुरान में लिखी एक आयत कहती है कि यदि पृथ्वी पर कहीं जन्नत है तो वह यही है अर्थात लाल किला।
7) आज लाल किले को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे बड़ा संग्रहालय के रूप दुनिया सामने प्रदर्शित किया जाता है।
8) महल के उत्तरी भाग में एक बहुत बड़ा बाग है जिसे ‘हयात बख्श बाग’ कहते है।
9) बादशाह शाहजहाँ ने लगभग एक ही साथ लाल किला तथा ताजमहल के निर्माण का आदेश दिया था दोनों महलों के शिल्पकार उस्ताद अहमद लाहौरी ही थे।
10) लाल किले पर सन् 2000 में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा हमला किया गया जिसमें सेना के दो जवान तथा एक आम नागरिक की मृत्यु हो गई थी।
निष्कर्ष
इस किले पर 200 सालों तक मुगलों के शासन होने बाद भी यह भारत की जंग-ए-आजादी की गवाही बया करता है। आज लाल किला एक ऐतिहासिक धरोहर के साथ-साथ राष्ट्र के गौरव का प्रतीक माना जाता है।
दोस्तों मैं आशा करता हूँ कि लाल किला पर 10 लाइन (Ten Lines on Lal Qila) आपको पसंद आए होंगे तथा आप इसे भली-भांति समझ गए होंगे।
धन्यवाद
उत्तर- लाल किला कुल 250 एकड़ की जगह में बना है।
उत्तर- लाल किले का निर्माण कार्य सन् 1638 से 1648 तक चला था।