यह एक प्रकार का आपातकाल ही है, जिसे लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उठाया गया एक कदम है। भारत के साथ-साथ विश्व के कई अन्य देशों ने कोरोना नामक महामारी से रोकथाम हेतु लॉकडाउन को अपनाया और इसके सहारे सामाजिक दूरी बनाने की कोशिश की गयी ताकि कोरोंना को हराया जा सके। आईये विस्तार में जानें।
[googleaddsfull status=”1″]
परिचय
लॉकडाउन एक ऐसी आपातकालीन स्थिति को कहते हैं जब आप घर से बाहर नहीं जा सकते। यह भी जरुरी नहीं की आप घर पर ही हों अर्थात जहाँ भी हों, इसके लागू होने के बाद आप कहीं बहार नहीं जा सकते। और यही लॉकडाउन जब वृहद स्तर पर होता है तो यह कर्फ्यू का रूप ले लेता है।
भरता के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने मार्च के महीने में 24 तारीख को 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की। मोदी जी द्वारा उठाया गया यह एक ऐतिहासिक कदम था और उन्होंने ऐसा कोरोना नामक महामारी से देश को बचाने के लिये किया। यह लॉकडाउन आगे चल कर कई चरणों में लागू किया गया।
लॉकडाउन का प्रभाव
लॉकडाउन के प्रभाव बहुत गहरे हुए, क्यों की इससे पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगा गयी। जब हम काम पर जाते हैं, तभी देश आगे बढ़ता है और जब देश के सारे फैक्ट्री बंद हो जायेंगे, सब घर पर बैठ जायेंगे तो देश का विकास भी रुक जाता है और इससे अर्थव्यवस्था को भारी क्षति पहुँचती है।
लॉकडाउन से भारत के GDP, विकास दर में भारी गिरावट आई और यह किसी के लिये ठीक नहीं। हम दूसरे देशों की अपेक्षा कई गुना तेजी से नीचे गिरते जा रहे हैं। अभी भारत की मौजूदा GDP -9.6% है, जो की आने वाले समय में और भी कम हो सकती है। इसका सीधा असर हम पेट्रोल की कीमतों में आई वृद्धि से आंक सकते हैं।
छोटे मजदूर, महिलाएं, दिहाड़ी पर काम करने वाले लोग, इस लॉकडाउन से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। लोगों की नौकरियां चली गयी क्यों की बंदी की वजह से बड़ी-बड़ी कंपनियों को भी काफी नुकसान का सामना करना पड़ा।
निष्कर्ष
देश एक बड़ी ही दयनीय स्थिति से गुजर रहा है और आने वाले कई महीनों तक इसके और भी कई प्रभाव देखने को मिल सकता है। कोरोना की वैक्सीन भले आ गयी हो परन्तु जब तक टीकारण नहीं हो जाता बचाव बेहद जरूरी है। मास्क अवश्य पहने और दो गज की दूरी बनाये रखें।
[googleadds status=”1″]
परिचय
लॉकडाउन अर्थात बंद, चाहे वह भारत हो या चीन, ऐसी स्थिति में जब पूरा देश बंद हो उसे लॉकडाउन कहते हैं। भारत में ऐसी स्थिति पहली बार देखी गयी, जब पूरा देश बंद था। लोग तो थे पर सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता था, नुक्कड़ पर भीड़ नहीं लगती थी और चाय की दुकानों पर लोग गप नहीं मारने आते थे। अगर कुछ था तो सन्नाटा और सन्नाटे को चीरती हुई पुलिस की गाड़ियों के सायरन। कुछ ऐसा आलम था लॉकडाउन में भारत का। यह एक प्रकार की आपात कालीन स्थिति थी जिसका सीधा असर देश की अर्थव्यवस्था पर देखने को मिला।
क्यों किया गया लॉकडाउन?
भारत के साथ-साथ दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन अपनाया गया। यह इसलिए ताकि देश की जनता को कोरोना नामक भयंकर माहामारी से बचाया जा सके। आलम ऐसा था की चारों तरफ लोग मर रहे हैं और इसका संक्रमण भी बहुत तेजी से फैलता जा रहा है। केवल भारत ही नहीं पूरी दुनिया में लोग परेशान थे।
इटली और स्पेन जैसे देश जिनकी मेडिकल स्थिति दुनिया में बेहतरीन मानी जाती है, जब ऐसे देशों ने अपने हाथ खड़े कर दिए तो भारत की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहां जैसी स्थिति भारत में न आये इस लिये भारत सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की।
लॉकडाउन की स्थिति में सभी प्रकार के परिवहन (वायु, जल और स्थल) बंद कर दिये गए थे, सभी दुकाने, फैक्ट्रियां, कंपनियां, आदि सब बंद थीं। लॉकडाउन को कई चरणों में चलाया गया।
लॉकडाउन के विभिन्न चरण
भारत में लॉकडाउन कुल चार चरणों में लागू किया गया और प्रत्येक चरण में कुछ न कुछ छूट दीये गए।
तीसरे चरण में प्रवासी मजदूरों के लिये ख़ास ट्रेन भी चलवाई गयी और विदेशों में फंसे भारतीयों को भी वापस लाया गया जिसे ऑपरेशन समुद्रसेतु नाम दिया गया।
लॉकडाउन के सकारात्मक प्रभाव
निष्कर्ष
लॉकडाउन के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव देखने को मिले हैं, परंतु उद्देशय कोरोना से लड़ना और उसे हराना ही है। कई देशों ने इसका समाधान ढूँढ लिया है। अब हमें देश की अर्थव्यवस्था के बारे में सोचना चाहिए और नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए जिससे हम जल्दी इसकी भरपाई कर सकें। परन्तु साथ ही साथ हमें अच्छा भोजन भी करते रहना चाहिए, हाथों को समय-समय पर साबुन से धोते रहें, मास्क पहनना न भूलें और दो गज की दूरी जरूर अपनाएं।
[googleadsthird status=”1″]
परिचय
देश में किसी कारणवश किये गए बंदी को हम लॉकडाउन कहते हैं। इस अवधि में न कोई व्यक्ति सड़क पर घूम सकता है, न तो कोई दुकानें खुली होती हैं और न ही स्कूल। अगर सड़कों पर कोई होता है तो वो है पुलिस और वे लोगों को चेतावनी देते रहते है की अंदर रहें। यह बहुत ही आवश्यक होने पर ही किया जाता है, जब देश किसी संकट में हो। 2020 में भारत में ऐसे स्थिति देखने को मिली। इसे भारत में 4 चरणों में लागू किया गया और इसके बाद राज्य सरकारों ने मोर्चा सँभालते हुए अपने राज्यों की हालात के अनुसार इसे जरी रखा या निरस्त किया।
भारत में क्यों किया गया लॉकडाउन
कोरोना एक जानलेवा वायरस का नाम है, जिसने बड़ी तेजी से पूरे विश्व को अपने चपेटे में ले लिया। इसकी शुरुवात चीन में हुई थी जो की धीरे-धीरे पूरे विश्व में फ़ैल गया। इटली, स्पेन, यूएस, ब्राज़ील, आदि कुछ ऐसे शक्तिशाली देश हैं जो भी इससे बच न सके। और इन देशों ने बचाव के तौर पर लॉकडाउन को अपनाया।
भारत में भी लोगों की जान की कीमत को समझते हुए सरकार ने ऐसे बड़े कदम उठाये। कोरोना से बचाव ही इससे बचने का सर्वोत्तम उपाय है। आपस में 5-6 फ़ीट की दूरी बनाये रखना, मास्क पहनना, हाथों को समय-समय पर साबुन से कम से कम 20 सेकेंड तक धोना ही इसका इलाज है। सामाजिक दूरी बनाना, आवश्यकता न होने पर घर से न निकलना, जैसे काम कर के आप खुद को इससे सुरक्षित रखने के सर्वोत्तम उपाय हैं।
लॉकडाउन अब समाप्त हो चूका है और कई प्रकार से टीकों की खोज भी हो चुकी है परन्तु इससे हर देशवासी तक पहुँचने में अभी काफी समय लग सकता है। ऐसे में जरूरी है की बचाव के उपायों को अपनाएं ताकि दुबारा लॉकडाउन की स्थिति न आये।
लॉकडाउन के फायदे व नुकसान
वही नुकसान की बात अगर की जाये तो –
निष्कर्ष
समस्या बड़ी हो तो उसका रोकथाम भी वृहद होना चाहिए और लॉकडाउन इसी का उदहारण है। इतने बड़े पैमाने पर एक देश को पूरी तरह बंद कर देना न तो आसान था और न ही कोई खेल। इतिहास गवाह है की भारतीय रेल इससे पहले कभी नहीं रुकी थी, परंतु स्थिति भयावह न हो जाये इस लिये ऐसे कदम उठाये गए। वैक्सीन के आजाने से लोगों में उत्साह का माहौल है और अब लॉकडाउन एक भयावह किस्सा बन चूका है।