वर्षा ऋतु पर निबंध (Varsha ritu par nibandh)

यहाँ हमने छोटे बच्चों के लिए और बड़े बच्चों के लिए वर्षा ऋतु पर बहुत ही आसान भाषा में जानकारी युक्त निबंध दिए हैं जो अलग अलग शब्द सीमा में लिखा गया है। जैसे – छोटे बच्चों के लिए वर्षा ऋतु पर 100 – 200 शब्दों में निबंध और बड़े बच्चों के लिए वर्षा ऋतु पर 250 – 350 शब्दों में निबंध। आप अपने आवश्यकता और क्लास के अनुसार कोई भी निबंध चुन सकते हैं।

छोटे बच्चों के लिए वर्षा ऋतु पर निबंध (Essay on rainy season for children 100 – 200 Words)

वर्षा ऋतु में मौसम बहुत ही अच्छा हो जाता है। वर्षा ऋतु आ जाने से सभी लोगों को गर्मी से राहत मिलती है। हमारे देश में वर्षा ऋतु की शुरुवात जून के महीने से होती है। और यह लगभग सितम्बर महीने तक चलता है। बारिश का मौसम किसानों के लिए बहुत अच्छा होता है क्योकि अच्छी फसल के लिए बारिश बहुत जरुरी है और कई किसान तो बारिश के पानी के सहारे ही रहते है।

भीषण गर्मी के चलते पेड़-पौधे, तालाब आदि सुख जाते हैं परन्तु जब बारिश होती है तो वही पेड़- पौधे, तालाब आदि हरे भरे हो जाते हैं। वर्षा ऋतु का मजा सब लोग लेते हैं। कुछ लोग बाहर जाकर, बारिश में भीगकर मजे करते है और कुछ लोग अपने घर में फैमिली के साथ मजे करते हैं। बच्चों को ये मौसम बहुत पसंद होता है। बहुत से लोग अपने घर पर गरमा गरम पकौड़ी खाते है और चाय पीते हैं। अक्सर छोटे बच्चे बारिश के वक्त अपना कागज का नाव बनाकर उसे अपने घर के सामने छोटे छोटे गढ्ढे में तैराते हैं।

बड़े बच्चों के लिए वर्षा ऋतु पर निबंध (Essay on rainy season for students 250 – 300 Words)

बरसात का मौसम: हम सभी के लिए प्रकृति का उपहार

प्रस्तावना

बरसात का मौसम साल का एक विशेष मौसम होता है क्योकि सभी जीव जंतुओं को भीषण गर्मी से राहत यही मौसम देता है। इस मौसम में आकाश काले बादलों से भर जाता है जो बारिश की फुहारों भरी ताज़ी, ठंडी हवा लाती हैं। चारो ओर हरियाली छा जाती है और हर चीज़ हरी-भरी और सुंदर दिखने लगती है।

वर्षा ऋतु का प्रारम्भ

जून के महीने में काले, भारी बादलों के आगमन के साथ यह मौसम शुरू होता है। मौसम की पहली बारिश तेज गरज और बिजली चमक के साथ आती है जिससे सूखी जमीन गीली और मुलायम हो जाती है, हवा में ताजी और साफ सोंधी खुसबू आती है, जल्द ही वातावरण का तापमान ठंडा हो जाता है और पूरा परिदृश्य जीवंत और सजीव दिखने लगता है। नदियाँ, झीलें और तालाब सभी पानी से भर जाते हैं, फसलों और जानवरों के लिए प्रचुर मात्रा में पानी मिल जाता है। मेंढक टर्र-टर्र आवाज करने लगते हैं और नीले आसमान में इंद्रधनुष भी दिखाई देता है। ये मौसम सितम्बर महीने तक रहता है और हम सबको राहत देता रहता है।

वर्षा ऋतु – मौज-मस्ती का समय

सभी बच्चों को बारिश में खेलना, भीगना, पोखरों में कूदना और कागज की नाव बनाकर पानी पर तैराना बहुत पसंद होता है क्योकि यह मौसम खुशीयों से भरा आनंदमयी क्षण लाता है।

वर्षा ऋतु – चुनौतियाँ भी लाता है

बरसात का मौसम राहत और खुशियों के साथ साथ चुनौतियाँ भी लाता है। तेज आंधी तूफान साथ जो शहर गंगा किनारे या समुद्र किनारे बसते हैं वो बाढ़ के चपेट में आ जाते है जिससे जन मानस को हर तरीके से बहुत नुकसान होता है। कभी कभी बहुत अधिक बारिश होने से गांव में सड़कों पर कीचड़ फैल जाता है और फिसलन होती है जिससे इधर-उधर जाना मुश्किल हो जाता है।

निष्कर्ष

वर्षा ऋतु के अगर बहुत फायदे हैं तो नुकसान भी है लेकिन अगर बारिश न हो तो किसान फसल उत्पादन नहीं कर पायेंगे और सूखा पड़ सकता है, जीव जन्तु मर सकते है इसलिए वर्षा ऋतु हम सबके लिए बहुत ही जरुरी होता है।