गांधी जयंती 2023 सोमवार, 2 अक्टूबर सोमवार को मनाया गया।
महात्मा गांधी जिन्हें भारतवासी प्यार से बापू भी कहते हैं उनका जन्म 2 अक्टूबर वर्ष 1869 को पोरबन्दर में गुजरात में कर्मचन्द गाँधी और पुतलीबाई के यहाँ हुआ था। यह प्रत्येक वर्ष गाँधी जयंती के नाम से धूम-धाम से मनाया जाता है, और पूरे भारत में राजपत्रित अवकाश होता है। महात्मा गाँधी को भारतीयों की स्वतंत्रता के लिए अपने अविस्मरणीय योगदान और संघर्ष के कारण भारत में बापू के नाम से जाना जाता है।
[googleaddsfull status=”1″]
इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होने के कारण सभी सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज, डाकघर इत्यादि बंद रहते हैं। इस दिन को गाँधी जयंती के रूप में मनाने के लिए कुछ व्यवसाय, विद्यालय और संगठन कुछ घंटे के लिए खुलते हैं। तरह-तरह के इवेंट रखे जाते हैं, जिनमे कोई महात्मा गाँधी का वेश धारण करता है तो कोई उनके मित्रों और माता-पिता का, और बापू द्वारा किये गए चुनिंदा कार्यों को नाटक द्वारा पेश किया जाता है।
भारत में गांधी जयंती प्रार्थना सभाओं और राजघाट, नई दिल्ली में गांधी प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि देकर राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मनाया जाता है। गांधी जयंती 2018 में अक्टूबर 2 पर मंगलवार को पङेगा। महात्मा गांधी की समाधि पर (राष्ट्रपति और भारत के प्रधानमंत्री की उपस्थिति में) प्रार्थना आयोजित की जाती है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका सबसे पसंदीदा और भक्ति गीत (रघुपति राघव राजा राम) उनकी याद में गाया और बजाया जाता है। जिसे सुनकर लोगो के मन में उनकी प्रति और श्रद्धा आ जाती है। राज घाट का निर्माण वानू जी. भूता नामक आर्किटेक्ट द्वारा किया गया था जिसमें महात्मा गांधी जी की जीवन की सादगी को दर्शाया गया था।
प्रमुख स्कूलों द्वारा हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाने के लिये भव्य समारोह कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। स्कूल के बच्चे गाँधी जयन्ती के कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लेते है। गांधी जयंती, महात्मा गांधी के जन्मदिन की सालगिरह दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के रूप में भी मनायी जाती है। छात्र बापू के सत्य और अहिंसा के संदेश पर आधारित एक गीत गाते हैं, कविताएं सुनाना और भाषणों और गायन से गांधीवादी दर्शन पर अपने स्वयं के दृष्टिकोण प्रस्तुत करते हैं।
छोटे बच्चे उस कार्यक्रम पर बिल्कुल गाँधी जी के रुप में तैयार होने के साथ ही राष्ट्रवादी गीतों पर अभिनय करते है। छात्र बैनर का उपयोग कर रैली में भाग लेते हैं जो देश भर में शांति और अहिंसा के महत्व को बताते हैं। समारोह के अंत में, छात्र और शिक्षक एक शपथ लेते है।
भारत में लोगों 2 अक्टूबर को हर साल महात्मा गांधी के जन्मदिन की सालगिरह का जश्न निम्नलिखित कार्यक्रमों द्वारा मनाते है:
[googleadds status=”1″]
महात्मा गांधी के बारे में
महात्मा गाँधी का पूरा नाम मोहन दास कर्मचन्द गाँधी है जिनका जन्म 2 अक्टूबर 1869 को हुआ था। वह आमतौर पर राष्ट्रीय पिता या बापू के नाम से जाने जाते है। उनकी मृत्यु 30 जनवरी 1948 को हुई। उन्होंने राजनीतिक और आध्यात्मिक नेता के रुप में संघर्ष पूर्ण जीवन व्यतीत किया। भारत के लोगों द्वारा भारत की आजादी में उनकी प्रमुख भूमिका अविस्मरणीय है यही कारण है कि लोगों द्वारा उनके जन्मदिन की सालगिरह कई तरह के उत्सवों और समारोह के माध्यम से याद किया जाता है। बापू ने भारत की आजादी के लिए अहिंसक विरोध की अपनी खुद की तकनीकों का विकास किया था। उन्होंने अपने गैर हिंसक (अहिंसा) विरोध को सत्याग्रह अर्थात् नैतिक शासन का नाम दिया।
उन दिनों वह भारत और दक्षिण अफ्रीका भर में अपने अहिंसक सामाजिक अवज्ञा के लिए प्रसिद्ध हो गये थे। उन्होंने 1922 को अपने असहयोग आंदोलन के साथ ही 12 मार्च 1930 को नमक सत्याग्रह या नमक (दांडी) मार्च शुरू किया था। बापू के तथा सभी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष पूर्ण प्रयासों के कारण ही भारत साल 1947 में 15 अगस्त को अपनी स्वतंत्रता प्राप्त करने में सक्षम हो गया है। पूरा देश रो रहा था जब वर्ष 1948 में 30 जनवरी को उनकी हत्या कर दी गई थी। संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी का जन्मदिन मनाने के लिये यह अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है।
वह सम्मानित व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय लोगों को अपने कपङे बनाकर पहनना सिखाया था। एक बार, ब्रिटिश सरकार ने 1800 के अंत और 1900 के प्रारंभ में भारत में कपड़ा की आपूर्ति पर प्रतिबंध लगा दी थी, तो महात्मा गांधी ने कुछ करने की ठानी। उन्होंने महसूस किया कि भारतीय जब तक आजाद नहीं हो सकते जब तक कि वे अपने खुद के कपङे और आवश्यक वस्तुओं का निर्माण नहीं करते। बापू ने पारंपरिक कताई पहियों और भारत के करघों का उपयोग करके अपने खुद के देसी सूती कपड़े बनाने के लिए भारतीय लोगों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया। उस समय से पारंपरिक हाथ कताई पहियें और करघें बापू के भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष और जीवन का प्रतीक बन गया।
भारत में तीन स्थान महान और यादगार हैं जहां महात्मा गांधी के जन्मदिन समारोह मनाया जाता है:
[googleadsthird status=”1″]
बापू (महात्मा गांधी) के कुछ प्रसिद्ध उद्धरण:
छात्रों के लिए: