औद्योगिक क्रांति के बाद से पृथ्वी पर प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है, जिससे कि पर्यावरण संरक्षण का यह कार्य और भी जरूरी हो गया है। इन्हीं सब समस्याओं के विषय में लोगो को जागरुक करने के लिए, पूरे विश्व भर में 22 अप्रैल का दिन पृथ्वी दिवस के रुप में मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस के इस दिन को पृथ्वी तथा पर्यावरण संरक्षण महत्व को समझाने के लिए समर्पित किया गया है।
पृथ्वी बचाओ पर निबंध के लिए यहां क्लिक करें
[googleaddsfull status=”1″]
ऐसे कई अवसर आते हैं जब आपको पृथ्वी दिवस से जुड़े भाषणों, निबंधो या स्लोगन की आवश्यकता होती है। यदि आपको भी पृथ्वी दिवस से जुड़े ऐसे ही सामग्रियों की आवश्यकता है तो परेशान मत होइये हम आपकी मदद करेंगे।
हमारे वेबसाइट पर पृथ्वी दिवस से जुड़ी तमाम तरह की सामग्रियां उपलब्ध हैं, जिनका आप अपनी आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकते हैं।
हमारे वेबसाइट पर पृथ्वी दिवस के लिए विशेष रुप से तैयार किए गये कई सारे स्लोगन उपलब्ध हैं। जिनका उपयोग आप अपने भाषणों या अन्य कार्यों के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।
ऐसे ही अन्य सामग्रियों के लिए भी आप हमारे वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
पृथ्वी है हमारी माता, जिस पर हर मनुष्य अपना जीवन बिताता।
22 अप्रैल को खास बनायेंगे, इस अर्थ डे स्वच्छता का दायित्व उठायेंगे।
जब रखोगे पर्यावरण का ख्याल, तभी पृथ्वी माँ होगी खुशहाल।
पृथ्वी ग्रह सबसे न्यारा, क्योंकि इसपे बसता है जीवन सारा।
पृथ्वी है जीवन का सार, इसके प्रति रखो निश्छल प्यार।
[googleadds status=”1″]
इस पृथ्वी दिवस बस है स्वच्छता का इरादा, इधर-उधर कूड़ा ना फैलाओगे करो यह वादा।
पृथ्वी दिवस को बनाइये खास, पर्यावरण को बचाकर पृथ्वी के लिए जगाइए नयी आस।
जीवन को बेहतर बनाओ, प्रदूषण को दूर करके पृथ्वी दिवस मनाओ।
पृथ्वी है हमारी माँ समान, प्रदूषण को दूर करके रखो इसका ध्यान।
पृथ्वी दिवस यह त्योहार अनोखा, प्रदूषण फैलाकर ना दो इसे धोखा।
[googleadsthird status=”1″]
पृथ्वी हमारी जननी है, अब हमे इसकी रक्षा करनी है।
पृथ्वी पर हरियाली होगी तो जीवन में खुशहाली होगी।
पृथ्वी हमारी माता है, ये हमारा इतिहास बताता है।
पृथ्वी स्वर्ग से ज्यादा प्यारी है, इसे बचाना जिम्मेदारी हमारी है।
स्वच्छ हवा और शुद्ध पानी, पृथ्वी से मिटाने की न करो तुम नादानी।
चलो पृथ्वी को हम स्वर्ग बनाएं अपना सीना तान के, हम बच्चे हिंदुस्तान के।
पृथ्वी पर स्वर्ग का कल्पना नहीं, चलो स्वर्ग का अवतरण करें।
पृथ्वी को हम बचाएं प्रदुषण के प्रभाव से, स्वच्छता के कदम उठे अब हर शहर हर गांव से।
हमारी पृथ्वी से हम सबका गहरा नाता है, यही हमारी संरक्षक और यही हमारी माता है।
धरा को नहीं बचाएगा तो सब धरा रह जायेगा।
धरती माता करे पुकार, हरा भरा कर दो संसार।
पृथ्वी दिवस को खास बनाइये, धरती माँ को स्वच्छ बनाने का दायित्व उठाइये।
पृथ्वी माँ समान, प्रदूषण फैला कर ना करो इसका अपमान।
पृथ्वी दिवस को खास बनाओ, पर्यावरण को स्वच्छ करने का दायित्व उठाओ।
जीवन में करो यह संकल्प, स्वच्छता ही पृथ्वी को बेहतर बनाने का विकल्प।
पृथ्वी को तुम बंजर ना बनाओ, हर जगह कूड़ा-कचरा ना फैलाओ।
प्रदूषण फैला कर ना करो पृथ्वी का अपमान, पर्यावरण को स्वच्छ बनाकर दो इसे सम्मान।
पूरे सौर्यमंडल में पृथ्वी है सबसे ग्रह अनोखा, प्रदूषण फैलाकर ना दो इसे धोखा।
प्रदूषण से हमें लड़ना है, पृथ्वी को और भी बेहतर करना है।
सतत विकास की धारणा अपनाओ, पृथ्वी को और बेहतर बनाओ।
पृथ्वी है जीवन का सार, जिसमें बसता सारा संसार।
पृथ्वी दिवस वह अवसर है, जो हमें पृथ्वी के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है।
पृथ्वी को स्वच्छ बनाओ, अपने आने वाली पीढ़ियों का जीवन बेहतर बनाओ।
पृथ्वी को स्वच्छ रखना हमारा दायित्य ही नही हमारा कर्तव्य भी है।
पृथ्वी है जीवन की अभिलाषा, पर्यावरण को दूषित करके ना फैलाओ निराशा।
यदि पर्यावरण और पृथ्वी की सुरक्षा को लेकर हम अभी भी सजग नही हुए, तो हमारा विनाश निश्चित है।
सम्बंधित जानकारी: