स्वास्थ्य का अर्थ किसी भी प्रकार के मानसिक तथा शारारिक रोग या दुर्बलता से प्रभावित ना होना है। जिन लोगो का स्वास्थ्य अच्छा होता है, उन्हें स्वस्थ्य माना जाता है। मानव जीवन में स्वास्थ्य को सबसे महत्वपूर्ण वस्तुओं में से एक माना गया है, क्योंकि यदि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा नही है तो उसका जीवन एक प्रकार निरर्थक और दुखदायी हो जाता है। अस्वस्थ व्यक्ति जीवन के सुख और आनंद से भी वंचित हो जाते है। यहीं कारण स्वास्थ्य को इतना महत्वपूर्ण माना गया है।
स्वास्थ्य पर भाषण के लिए यहां क्लिक करें
[googleaddsfull status=”1″]
ऐसे कई अवसर आते हैं जब आपको स्वास्थ्य से जुड़े भाषणों, निबंधो या स्लोगन की आवश्यकता होती है। यदि आपको भी स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे ही सामग्रियों की आवश्यकता है तो परेशान मत होइये हम आपकी मदद करेंगे।
हमारे वेबसाइट पर स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम तरह की सामग्रियां उपलब्ध हैं, जिनका आप अपनी आवश्यकता अनुसार उपयोग कर सकते हैं।
हमारे वेबसाइट पर स्वास्थ्य के लिए विशेष रुप से तैयार किए गये कई सारे स्लोगन उपलब्ध हैं। जिनका उपयोग आप अपने भाषणों या अन्य कार्यों के लिए अपनी आवश्यकता के अनुसार कर सकते हैं।
ऐसे ही अन्य सामग्रियों के लिए भी आप हमारे वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।
उपचार से बेहतर है रोकथाम, स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम।
स्वच्छ हवा और निर्मल जल, स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हर पल।
स्वास्थ्य है सबसे महत्वपूर्ण, इसके बिना जीवन अपूर्ण।
भोजन से पहले धोएं हाथ, ये है सबसे जरुरी बात।
खुश है वही जिसने पाया, स्वस्थ मन और निरोगी काया।
[googleadds status=”1″]
स्वस्थ काया मनुष्य की शक्ति है, जो इस पर ध्यान दे वही समझदार व्यक्ति है।
स्वास्थ्य है जीवन का सार, इसके बिना है सब बेकार।
चाहे दुनिया कुछ भी कह ले, अपना स्वास्थ्य सबसे पहले।
स्वास्थ्य है अनमोल, नही है इसका कोई मोल।
[googleadsthird status=”1″]
योग और व्यायाम प्रतिदिन करें, जीवन में नयी ऊर्जा भरें।
स्वास्थ्य के साथ न करें खिलवाड़, अन्यथा सुंदर काया हो जाएगी बीमार।
जब पसंद नहीं है खाना दवाई तो स्वास्थ्य से फिर क्यों लापरवाही।
बात क्यों अब तक समझ न आयी, महँगी पड़ेगी हर लापरवाही।
स्वास्थ्य का रखें पूरा ध्यान, कभी न खाएं बाहरी सामान।
स्वस्थ्य मनुष्य होते है सौभाग्यशाली, इनके जीवन में होती है सदा खुशहाली।
अच्छा स्वास्थ्य भरता है जीवन में रंग, लाता है खुशहाली और उमंग।
बिना अच्छे भोजन के शरीर में हो जाता पोषक तत्वों का अभाव, इसके कारण पड़ता है जीवन में बुरा प्रभाव।
स्वास्थ्य या आलस में से करो एक का चुनाव, गलत दिनचर्या से ना तुम करो लगाव।
स्वास्थ्य है जीवन का सार, स्वच्छता अपनाकर करों जीवन में नया संचार।
स्वास्थ्य है जीवन का सार, सही खान-पान और व्यायाम से करो इसे साकार।
स्वास्थ्य यदि अच्छा होगा तो देखोगे कई बसंत, क्योंकि बीमार मनुष्य के जीवन का हो जाता असमय अंत।
स्वास्थ्य की महत्ता को ना जाना तुम भूल, क्योंकि यहीं है जीवन का मूल।
स्वास्थ्य है जीवन का वरदान महान, परिश्रम करने वालों को ही होती है थकान।
स्वास्थ्य बिना सब है हीन, इसलिए व्यायाम द्वारा दिनचर्या अपनाओ नवीन।
अच्छा स्वास्थ्य नही है कोई खेल, अगर खराब हुआ स्वास्थ्य तो ना पाओगे इसे झेल।
अच्छे स्वास्थ्य वालों को खुशियां मिलती अपार, स्वास्थ्य बिना जीवन बन जाता है भार।
अवगुणो और आलस्य से करो द्रोह, अपने स्वास्थ्य से करो मोह।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए करना होगा काम, ताकि बाद में चैन से कर सको आराम।
सबसे बड़ा धन है निरोगी काया, इसके बिना सब मात्र है मोह माया।
धन की हानि तो कुछ हद तक प्रभावित करती है, पर यदि स्वास्थ्य गया तो सब व्यर्थ है।
स्वास्थ्य जीवन की सबसे महत्वपूर्ण वस्तु है।
अच्छे स्वास्थ्य बिना जीवन निरर्थक है।
जीवन जीओ स्वास्थ्य के अनुकूल, यदि ना किया ऐसा तो प्रभाव होगा इसका प्रतिकूल।
अच्छा स्वास्थ्य लाता है कीर्ती, जीवन में भरता है नयी स्फूर्ती।
गलत खान-पान द्वारा ना दो शरीर को कष्ट, इन्हीं कारणों द्वारा स्वास्थ्य हो जाता है नष्ट।
स्वास्थ्य सभी संपदाओ से बढ़कर है।
सम्बंधित जानकारी: